उत्तर प्रदेशभारत

ट्रस्ट की बैठक जारी, सदस्यों ने SIT जांच पर भरोसा जताया

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के अंदर बड़ी उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच सोमवार दोपहर ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गयी है. महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्राके इस्तीफे पर फैसला हो सकता है. बैठक के आरंभ में गोविंद देव गिरि ने बैठक का एजेंडा रखा. बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा उपस्थित नहीं हैं. ट्रस्ट के सदस्यों ने शर्त रखी थी कि बैठक तभी होगी, जब ये दोनों बैठक में शामिल नहीं होंगे.

सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान सदस्यों ने SIT जांच पर भरोसा जताया है. बैठक में सदस्यों ने कहा कि देश में गलत संदेश जा रहा है. बड़ी गलती हुई है. घटनाक्रम से सभी आहत हैं. सदस्यों ने कहा कि देश की भावना आहत हुई है. व्यवस्था में खामियां थीं. गलतियों पर ध्यान नहीं दिया गया. सदस्यों ने चढ़ावा चोरी से नुकसान पर चिंता जताई.

दरअसल, ट्रस्ट में चंपत राय के इस्तीफे को लेकर दो राय है. कुछ सदस्य चंपत राय की विदाई पर मौन हैं, जबकि कुछ चंपत के पक्ष में भी हैं, दिनेंद्र दास तो बयान भी देते रहे हैं. दिनेंद्र दास, वासुदेव सरस्वती, कृष्ण मोहन, गोविंद देव गिरि, महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट की बैठक में पहुंचे.

बैठक पर देश भर की नजर

राम मंदिर के दान में हेराफेरी के आरोपों को लेकर बने विवाद के बीच, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट आज अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा. सुरक्षा कारणों से बैठक की जगह बदल दी गई है. अब यह राम मंदिर परिसर में हो रही है, पहले मणि रामदास छावनी में होनी थी.

इस बैठक में जरूरी मुद्दों पर वोटिंग भी हो सकती है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि नकद दान से जुड़े सिर्फ दो मामलों को छोड़कर, वे किसी और लेन-देन में शामिल नहीं थे.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को कई महत्वपूर्ण सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं. प्रयागराज से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, हरिद्वार से परमानंद गिरि महाराज, पुणे से कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि शामिल हैं. जो सदस्य व्यक्तिगत रूप से बैठक में नहीं आ सके, उन्हें वीडियो लिंक भेज दिया गया है ताकि वे ऑनलाइन अपनी राय दे सकें. ट्रस्ट के कई सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

महंत नृत्य गोपाल दास ने दोषी को सजा देने की मांग की

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार में सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के भी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे.

अहम बैठक से ऐन पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह इस घटना से ‘बहुत आहत’ हैं और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ‘पाप’ में शामिल लोगों को ‘कड़ी से कड़ी’ सजा दिलाएंगे.

दास ने यह भी कहा कि यह मामला ”करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है और इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिये.”

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button