मनोरंजन

झील और हरियाली के बीच बना हैं विवेक ओबेरॉय का दुबई विला, पत्नी प्रियंका ने दिया विंटेज टच

फिल्मों की चमक-दमक से दूर, सुकून भरी जिंदगी कैसी होती है, इसकी झलक एक्टर विवेक ओबेरॉय के दुबई स्थित घर में दिखाई देती है. हाल ही में उन्होंने अपने शानदार विला का वीडियो टूर दिया, जिसमें उनके घर की सादगी, हरियाली और विंटेज स्टाइल ने सभी का ध्यान खींच लिया है. यह खूबसूरत घर दुबई के मशहूर इलाके द मीडोज में स्थित है, जहां शांति और नेचर की सुंदरता का खास माहौल है. 

विवेक ओबेरॉय की पत्नी ने किया घर को डिजाइन 

इस विला की सबसे खासियत है कि इसे उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय ने खुद डिजाइन किया है. घर का हर कोना उनकी पसंद और मेहनत को दिखाता है. साल 2024 में यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स को दिए होम टूर में विवेक ने बताया कि वह पहले डाउनटाउन दुबई में घर लेना चाहते थे, ताकि उनका ऑफिस पास रहे. लेकिन प्रियंका चाहती थी कि घर ऐसी जगह हो जहां पानी दिखे, पक्षियों की आवाज सुनाई दे और बच्चों को खुली हवा मिले. आखिरकार उन्होंने ‘द मीडोज’ को चुना, जो झील और हरियाली से घिरा हुआ है. 

बच्चों के लिए भी बना है खास एरिया

विवेक का यह घर बाहर से ही बेहद आकर्षक नजर आता है. चारों तरफ हरे-भरे पेड़, रंग-बिरंगे फूल और एक सुंदर गार्डन इसे खास बनाते हैं. घर के सामने एक शांत झील है, जिसमें फव्वारा भी लगा है. बगीचे में स्विमिंग पूल है, जहां परिवार अक्सर साथ समय बिताते है. इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए छोटा-सा फुटबॉल एरिया और आराम करने के लिए गजेबो भी बनाया गया है. घर का इंटीरियर बहुत सिंपल और स्टाइलिश है. घर के अंदर आते ही एक खूबसूरत फोयर है जो आरामदायक बैठने की जगह में खुलता है. यहां विकर झूमर, लेस के पर्दे, हरे-भरे पौधे, सोफा और विंटेज स्टाइल का आईना लगा है. लकड़ी का फर्श और सफेद दीवारें पूरे घर को हल्का और खुला लुक देती हैं.

विवेक को हैं पेंटिंग्स का शौक 

लिविंग एरिया में प्रियंका की पसंद से है, जिसमें सुनहरे फ्रेम वाले शीशे, क्लासिक स्टाइल की अलमारियां, साइड टेबल, झूमर और कुर्सियां कमरे को वार्म माहौल देती हैं. वहीं, घर में लगी पेंटिंग्स और चित्र विवेक की पसंद हैं. उन्होंने सालों में भारतीय कलाकारों की कई खूबसूरत चित्रों को इकट्ठा किया था, जो दीवारों को खास पहचान देती हैं. मॉड्यूलर किचन के साथ लकड़ी का ब्रेकफास्ट काउंटर और ग्लास डाइनिंग टेबल है. विंटेज लकड़ी की कुर्सियां और एक छोटा-सा बार काउंटर इसे और आकर्षक बनाते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button