मनोरंजन

जल्द आने वाला है ‘भागम भाग 2’ का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट

Bhagam Bhag 2: साल 2025 से ही ये चर्चाएं चल रही थीं कि अक्षय कुमार और परेश रावल की बेहतरीन फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल भी बनाया जाएगा. साल 2026 आते-आते इस फिल्म के सीक्वल को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी भी मिल गई थी. हालांकि इसके बाद फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी खबर या अपडेट सामने नहीं आया. लेकिन, अब राज शांडिल्य और परेश रावल ने फिल्म को लेकर कुछ बड़े हिंट दिए हैं. जिससे माना जा रहा है कि इसका फर्स्ट लुक आने वाला है.

डायरेक्टर राज शांडिल्य ने दिया हिंट

बता दें कि जहां भागम भाग का डायरेक्शन दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है तो वहीं इसके सीक्वल की कमान राज शांडिल्य ने अपने हाथों में ली है. वो ‘ड्रीम गर्ल’ और इसके सीक्वल के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने सोमवार, 13 जुलाई को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘बस थोड़ा और इंतजार. उसके बाद सारे ‘सिग्नल’ खुलने वाले हैं.’ बता दें कि सिग्नल भागम भाग का एक पॉपुलर सॉन्ग है.

ये भी पढ़ें: रातों-रात सुर्खियों में आईं रानी स्वर्णकार, जानिए कौन हैं वो हसीना, जिन पर गोविंदा ने खेला है बड़ा दांव

परेश रावल के पोस्ट ने भी मचाई हालचाल

राज के इस पोस्ट के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है. दूसरी ओर परेश रावल की प्रतिक्रिया ने कयासों को और हवा देने का काम किया है. परेश ने राज की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘आमीन!’ फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही इसका फर्स्ट लुक सामने आ सकता है. 

गोविंदा नहीं होंगे सीक्वल का हिस्सा

बता दें कि साल 2006 में रिलीज हुई भागम भाग एक थिएटर ग्रुप के तीन लोगों की कहानी थी. जो एक नाटक के लिए लंदन का रुख करते हैं. हालांकि तीनों एक मर्डर केस में फंस जाते हैं और यहां से कहानी एक नया एवं मजेदार मोड़ ले लेती है.

फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा ने अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि सीक्वल में गोविंदा नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह फिल्म में मनोज बाजपेयी को शामिल किया गया था. भागम भाग बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके सुपरहिट रही थी. IMDb पर भी इसे 10 में से 6.8 रेटिंग मिली है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया ‘रावण’ का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button