खेल

चैंपियन भारत को करोड़ों की प्राइज मनी, पाकिस्तान भी मालामाल; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी पैसों की बारिश


Asia Cup 2025 Prize Money: भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल (IND vs PAK Final) मुकाबले में 5 विकेट से हराया. भारत को एशिया कप फाइनल में जीतने पर तीन लाख यूएस डॉलर की प्राइज मनी मिली, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 2.6 करोड़ रुपये के करीब है. वहीं भारत से फाइनल में करारी हार मिलने के बाद भी पाकिस्तान को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा. पाकिस्तान की टीम को एशिया कप 2025 में रनर-अप के तौर पर डेढ़ लाख यूएस डॉलर मिलेंगे, जो कि 1.33 करोड़ रुपये के बराबर है.

एशिया कप की प्राइज मनी बढ़ी

एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने ये खिताब जीता था, तब इस टीम को 2 लाख यूएस डॉलर प्राइज मनी में मिले थे. वहीं 2023 में जब टीम इंडिया ने ये टाइटल जीता, तब प्राइज मनी में 2.5 लाख यूएस डॉलर मिले. वहीं अब भारत ने फिर एक बार ये टाइटल हासिल किया और इस बार प्राइज मनी 3 लाख यूएस डॉलर हो गई है.

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में जहां एक तरफ भारत के हाथ से मैच निकलता नजर आ रहा था, वहां तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया की पारी को संभाला. इसके बाद शिवम दुबे ने तिलक के साथ भारत की जीत की तरफ कदम बढ़ाए और आखिर में रिंकू सिंह ने आकर विनिंग शॉट लगाया.

पाकिस्तान की ‘तीसरी हार’

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना तीन बार हुआ और तीनों बार भारत ने पाकिस्तान को खदेड़ा. लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. वहीं सुपर-4 में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की. एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने फिर एक बार पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया.

यह भी पढ़ें

Bumrah Plane Celebration: जसप्रीत बुमराह के प्लेन सेलिब्रेशन पर इरफान पठान की प्रतिक्रिया, जो कहा उससे पूरे पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button