उत्तर प्रदेशभारत

चारा लाने गई महिला को तेंदुए ने दबोचा… ऐसे चंगुल से बची जान, सिर-गर्दन पर लगे 30 टांके; मुरादाबाद में हड़कंप

चारा लाने गई महिला को तेंदुए ने दबोचा... ऐसे चंगुल से बची जान, सिर-गर्दन पर लगे 30 टांके; मुरादाबाद में हड़कंप

लोगों ने तेदुएं को पकड़ने की मांग की है.

Moradabad Leopard Attack: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक बार फिर तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी. ठाकुरद्वारा तहसील के राय भूड़ गांव में खेत में चारा लेने गई 25 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर, गर्दन और कंधे पर गहरे जख्म हैं और करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं.

राय भूड़ गांव निवासी अमर सिंह की बेटी मंजू रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मवेशियों के लिए खेत में चारा काटने गई थी. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया. तेंदुए ने युवती के सिर, चेहरे, गर्दन और कंधे पर अपने पंजों और दांतों से गंभीर चोटें पहुंचाईं.

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मंजू को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया.

हालत गंभीर, लगाए 25-30 टांके

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. मनोज यादव ने बताया कि घायल युवती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू किया गया. तेंदुए के हमले में उसके सिर, कान, गर्दन और कंधे पर गहरे घाव हुए हैं. उसे एंटी-रेबीज सीरम लगाया गया है, अधिक खून बहने के कारण ब्लड भी चढ़ाया गया और घावों पर करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं. मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है.

तेंदुए को पकड़ने की मांग

घटना के बाद राय भूड़ गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. लोगों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें – मुस्कान, बबीता और दामिनी…तीनों ने पति को मारा और अब एक ही जेल ठिकाना

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button