उत्तर प्रदेशभारत

ग्रेटर नोएडा में मोमोज बना ‘जहर’, एक ही दुकान से खाकर 12 लोग बीमार; पहुंच गए अस्पताल

ग्रेटर नोएडा में मोमोज बना ‘जहर’, एक ही दुकान से खाकर 12 लोग बीमार; पहुंच गए अस्पताल

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में गुरुवार को मोमोज खाने से एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए. बताया जा रहा कि सभी को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार जैसी शिकायत होने लगीं. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा. यह घटना सामने आते ही इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोग अब बाहर का खाने से भी हिचकिचा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, दादरी नगर तहसील के पास स्थित एक मोमोज की दुकान से दो अलग-अलग परिवारों के लोगों ने मोमोज खरीदे थे. इनमें वार्ड नंबर-14 के सभासद आरिफ का परिवार और उनके पड़ोसी का परिवार था. सभी ने एक ही समय के आसपास मोमोज खाए थे, जिससे एक-एक करके सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत हुई, फिर धीरे-धीरे सिर दर्द और बुखार जैसे लक्षण भी सामने आए.

दादरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज

सभासद आरिफ के परिवार के कई सदस्य भी बीमार हो गए. साथ ही उनके पड़ोस का परिवार भी इसकी चपेट में आ गया. अचानक कई लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से दोनों परिवारों में डर का माहौल बन गया. सभी को आनन-फानन में दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों सभी का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षण फूड पॉइजनिंग के लग रहे हैं. मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टी होगी.

ये भी पढ़ें- मुंह के कैंसर ने तोड़ दिया हौसला! नोएडा के ESIC अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड, 5वीं मंजिल से कूदा

सभासद ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मोमोज की दुकान की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठाए. स्थानीय लोगों ने कहा कि दादरी में इस तरह की कई दुकानें हैं. जिन पर बिना किसी मानक के खाद्य सामग्री तैयार की जाती हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. वहीं सभासद आरिफ ने खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग की. सभासद आरिफ का कहना है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर समय-समय पर अभियान चलाना चाहिए, ताकि इन दुकानों की जांच हो सके.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button