मनोरंजन

‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- ‘इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है’

पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘गोलमाल 5’ का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी खबरें भी सामने आ रही थीं. इनमें से एक खबर थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. लेकिन अब खुद एक्टर अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है.

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल आज यानी रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो ‘गोलमाल 5’ के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है. इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा. इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा.’

ऐसा होगा अक्षय कुमार का लुक
इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में होंगे, ऐसे में उनका लुक भी इसी को ध्यान में रखते हुए चुना गया है.

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button