उत्तर प्रदेशभारत

गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर कर रही डांस, महिला कैदियों को भी नचा रही; कौन हैं अंशिका सिंह?

गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर कर रही डांस, महिला कैदियों को भी नचा रही; कौन हैं अंशिका सिंह?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन अंशिका पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. सूत्रों की मानें तो जेल में अंशिका स्लिम ड्रीम रहने के लिए भोजपुरी गानों पर डांस करती है. साथ में जिला जेल में बंद अन्य महिला बंदियों को भी नचाती है. सूत्रों की मानें तो जेल में सभी महिला बंदी अंशिका सिंह को अच्छी तरह से जानने लगी हैं.

बता दें कि 20 जनवरी को अंशिका ने अपने बर्थडे के दिन एक युवक के पेट में गोली मार दी थी. इसके बाद से अंशिका के कई कारनामे सामने आए. डेढ़ महीने से वह जेल में बंद है. अपनी रिश्तेदारों के जरिए वह जेल से बाहर आने की कोशिश में लगी हुई है. वहीं, इसी बीच उसके खिलाफ खोराबार थाने में गैंगस्टर एक्ट में FIR दर्ज कराई गई है, जिससे उसकी परेशानियां काफी बढ़ गई हैं. उसे बेल लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं.

जेल में अंशिका की चल रही काउंसलिंग

जेल प्रशासन की तरफ से अंशिका के लिए काउंसलर लगाया गया है, जो उसकी काउंसलिंग कर आगे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित कर रही है. पिछले डेढ़ महीने से अंशिका जेल में हंसते-खेलते अपना समय काट रही है. वह अपने साथ-साथ अन्य महिला बंदियों को भी एंटरटेन करती है. जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को अंशिका का बर्थडे था और वह अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रही थी.

50 हजार की थी डिमांड

इस बीच उसने विशाल नाम के युवक को धमकाते हुए 50 हजार रुपए मांगे. इस दौरान जब विशाल ने रुपए देने से मना किया तो उसने कहा कि अगर रुपए लेकर नहीं आए तो रेप के केस में फंसा दूंगी. साथ ही तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगी. उस दिन विशाल अपने दोस्त अमिताभ और शैलेश के साथ करजहा में था. अंशिका ने विशाल को कई धमकी भरे फोन किए. विशाल किसी तरह से व्यवस्था कर 20 हजार रुपए लेकर सिंघाड़िया स्थित मॉडल शॉप के पास पहुंच गया.

विशाल पर चलाई गोली

वहां पर पहले से अंशिका उसका बॉयफ्रेंड बंटी और तीन-चार लोग मौजूद थे. बातचीत में पता चला कि अंशिका ने जितनी रकम मांगी थी. विशाल उतनी रकम लेकर नहीं आया है, जिसके बाद अंशिका, विशाल और उसके दोस्तों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी और बात-बात में ही विवाद काफी बढ़ गया. जिसके बाद अंशिका ने पिस्तौल निकाली और विशाल को टारगेट करते हुए गोली चला दी, लेकिन तभी विशाल बचाव करते हुए वहां से भाग निकला.

अमिताभ को एम्स कराया गया भर्ती

गोली विशाल के दोस्त अमिताभ को लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में घायल को एम्स में भर्ती कराया गया. इस दौरान अंशिका और उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद अंशिका और उसके दो साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन अंशिका का बॉयफ्रेंड बंटी अभी भी फरार है. अंशिका मूल रूप से गोरखपुर के हरपुर बुद्ध की रहने वाली है. वह गोरखपुर के सिंघानिया में कमरा लेकर रह रही थी.

अब तक 15 पुलिसकर्मियों को फंसा चुकी युवती

उसके महंगे शौक और रहन-सहन ने उसे परिवार से दूर कर दिया था. अंशिका लोगों के हनी ट्रैप में फंसाती थी. बाद में अश्लील वीडियो का रिकॉर्डिंग कर रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठती थी. आरोप है कि इस तरह से वह लगभग 150 लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है, जिसमें CO लेवल के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. अंशिका के जाल में अयोध्या के CO समेत 15 पुलिसकर्मी भी फंस चुके हैं. इस मामले में जेल में बंद अंशिका सिंह के ऊपर खोराबार थाने की पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है. उसे रील बनाने का काफी शौक है. इन दिनों में वह जेल में स्लिम ड्रीम दिखने के लिए भोजपुरी गानों पर डांस कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button