उत्तर प्रदेशभारत

‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’… सिर पर हैट लगाकर भोजपुरी गाने पर झूमे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई- Video

‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’… सिर पर हैट लगाकर भोजपुरी गाने पर झूमे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई- Video

होली वाले दिन पुलिस वाले सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद रहते हैं, फिर दूसरे दिन खुद जमकर रंग-गुलाल उड़ाते हैं. क्या SP, क्या DM… सभी रंग में सराबोर दिखाई देते हैं. यूपी में पुलिस वालों की होली के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें सभी DJ की धुन और पानी की बौछार के बीच नाचते-गाते दिखाई देते हैं. इसी बीच संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई का भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो सामने आया है. भोजपुरी सिंगर नीलकमल के हिट गाने, ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’…पर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ऐसा ठुमका लगाया कि लोग देखते रह गए.

बता दें कि संभल में होली के पर्व की धूम पुलिस लाइन में भी देखने को मिली. आमजन की होली सकुशल संपन्न कराने के बाद आज पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आपस में गुलाल लगाकर होली मनाई. इस दौरान SP कृष्ण कुमार बिश्नोई भी रंगों में सराबोर नजर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया. संभल पुलिस लाइन में होली का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.

फूलों से भी खेली होली

इस दौरान फूलों से भी होली खेली गई और माहौल पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आया. ढोल-नगाड़ों की धुन पर SP और पुलिसकर्मी जमकर थिरकते दिखाई दिए. होली के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी. दरअसल, जिले में आमजन की होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद पुलिस ने भी जिम्मेदारी निभाने के बाद अपने साथियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया. इस दौरान पूरे पुलिस लाइन में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

SP ने ‘धुरंधर’ के गाने पर भी किया डांस

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने के साथ-साथ भोजपुरी के लोकप्रिय गाने ‘गुलाब जईसन खिलल बाडू’… की धुन बजते ही माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया. जैसे ही गाना बजा SP कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद को रोक नहीं पाए और पुलिसकर्मियों के साथ थिरकने लगे. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी रंग उड़ाकर डांस में उनका उत्साह बढ़ाया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button