उत्तर प्रदेशभारत

खुल गया नोएडा का भंगेल एलिवेटेड रोड, लोगों को जाम से मिलेगी राहत… किन इलाकों को होगा फायदा?

खुल गया नोएडा का भंगेल एलिवेटेड रोड, लोगों को जाम से मिलेगी राहत... किन इलाकों को होगा फायदा?

अब नहीं लगाना पड़ेगा 12 किलोमीटर का चक्कर

नोएडा वासियों के लिए राहत की खबर है. लंबे इंतजार के बाद आगाहपुर पेट्रोल पंप से NSEZ तक नवनिर्मित भंगेल एलिवेटेड रोड को आज से ट्रैफिक ट्रायल के लिए खोल दिया गया है. लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड को नोएडा प्राधिकरण ने 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है.

लंबे जाम से लोगों को निजात

काफी लंबे समय से लोगों को इस एलिवेटेड रोड के बनने का इंतजार था, क्योंकि बीच में कई बार अड़चनें आने के कारण इसका काम रुक गया था. लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इसकी आवाज़ लखनऊ तक उठाई, तब जाकर काम में तेजी आई और आज इस सड़क को ट्रायल उपयोग के लिए जनता के लिए खोल दिया गया है. लोग लंबे समय से इस रोड के खुलने का इंतजार कर रहे थे.

2023 के बाद धीमी हुई थी रफ्तार

जुलाई 2023 के बाद परियोजना की रफ्तार धीमी हुई थी, लेकिन बाद में प्राधिकरण के CEO के निरीक्षण के बाद काम को तेज कर दिया गया.बता दें कि यह एलिवेटेड रोड डीएससी मार्ग पर लगने वाले रोज़ाना के भारी जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. यह सड़क सदरपुर, आगाहपुर, छलेरा, बरौला, सलारपुर, मंगोल जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को ग्रेटर नोएडा, दादरी और सूरजपुर से जोड़ती है.

साथ ही सेक्टर-40, 41, 43, 47, 48, 49, 82, 88, 101, 106, 107, 110 और फेस-2 जैसे औद्योगिक व आवासीय सेक्टरों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह रोड अहम साबित होगा.

इस एलिवेटेड रोड के शुरू होने से डीएससी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. नोएडा से दादरी और सूरजपुर की ओर यात्रा अब और आसान हो जाएगी. ट्रायल अवधि पूरी होने के बाद इसे पूरी तरह जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button