मनोरंजन

कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया ‘नेशनल क्रश’

जंतर मंतर पर जहां कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में प्रोटेस्ट कर रही थी वहीं, लोगों की भीड़ के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे. इसी बीच स्टूडेंट्स का भला हो पाता या नहीं लेकिन कई लोगों और इन्फ्लुएंसर्स का भला जरूर हो गया. इस प्रोटेस्ट से कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो रहे, जिसमें लोग रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गए. इसी बीच एक लड़का रातोंरात रील स्टार बन गया. या फिर यूं कहें कि नेशनल क्रश बन गया. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

एक रील वीडियो ने बनाया नेशनल क्रश

दरअसल, सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच अभिनव बिष्ट नाम के लड़के का एक रील वीडियो खूब वायरल हो रहा है. उसने अपने दोस्तों के साथ इस प्रोटेस्ट में हर दिन हिस्सा तो लिया साथ ही खूब रील्स भी बनाए, जिन्हें भर-भरकर व्यूज भी मिले. इसी बीच हिंदी सॉन्ग ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी…’ पर अभिनव ने दोस्तों के साथ वीडियो बनाया, जब लाठी चार्ज होने का दृश्य दिखा था. ये रील देखते ही देखते दो दिनों में वायरल हो गई.

यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी

2 में मिले 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज

अभिनव बिष्ट ने हिंदी सॉन्ग ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी…’ वीडियो को जैसे ही शेयर किया वो देखते ही देखते दो दिनों में 150 मिलियन के पार 152 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया है. इसे धड़ल्ले से लोग खूब देख रहे हैं और वीडियो पर 6.2 मिलियन तो व्यूज भी मिले हैं. अभिनव के इस वीडियो को मनीष सिसोदिया और सोनम खान जैसे सेलेब्स ने तक ने लाइक किया है. वहीं, फातिमा सना शेख ने भी कमेंट किया है. ये लड़का देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गया है. अभिनव अब जेन जी सेंसेशन बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

कौन है अभिनव बिष्ट?

बहरहाल, अगर अभिनव बिष्ट के बारे में बात की जाए तो ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर वीडियोज बनाते हैं. उन्हें फनी वीडियोज के लिए जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर अभिनव के 574k फॉलोअर्स हैं. Issac IRL के नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जहां पर 6.93 लाख सब्सक्राइबर्स भी हैं. अभिनव को सीजेपी प्रोटेस्ट का भरपूर फायदा मिला जहां से वो अपनी ग्लोबली पहचान बनाने में सफल रहे.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button