कोमल पावस्कर का फैशन सेंस है कमाल, हर स्टाइल में बटोरती हैं सुर्खियां

राघव जुयाल के साथ फिल्म ‘इकाई’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहीं कोमल पावस्कर इन दिनों अपने फैशन लुक्स को लेकर भी चर्चा में हैं. पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रहीं कोमल का फैशन सेंस काफी जबरदस्त है. किसी आउचफिट में वो ग्लैमरस दिखती हैं, तो कहीं उनका सिंपल और एलिगेंट लुक ध्यान खींचता है. आइए देखते हैं कोमल पावस्कर के पांच ब्युटीफुल लुक्स, जिनसे आप भी अपने स्टाइल के लिए आइडिया ले सकते हैं.
वाइन रेड गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज
कोमल पावस्कर का वाइन रेड स्ट्रैपलेस गाउन वाला ये लुक बेहद स्टाइलिश और अट्रेक्टिव है. इसमें थ्री-डी रोजेट रफल्स बनाए गए हैं, जो इसे काफी हेवी बना रहे हैं. इस आउटफिट के साथ उन्होंने शाइनिंग जूलरी और सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल को चुना है. उन्होंने इस लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ बैलेंस किया है. इस तरह का हेवी फ्लोरल गाउन लुक पार्टीज के लिए परफेक्ट है.

पिंक आउटफिट में रंगों का खूबसूरत मेल
पिंक आउटफिट में कोमल का अंदाज ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी फ्रेश भी नजर आता है. ड्रेस की डिटेलिंग इसे अलग बनाती है. वहीं, सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और उनकी स्माइल उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रही हैं. उनका ये लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ ग्रेसफुल भी है.
ब्लू आउटफिट में मॉडर्न स्टाइल
कोमल का ये ब्लू आउटफिट मॉर्डन और वाइब्रेंट वाइब देता है. उन्होंने टील ब्लू स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग थाई स्लिट स्कर्ट पेयर की है. इस लुक में आउटफिट का डिजाइन और उसकी फिटिंग बेहतरीन है. उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्ट्रैपी हील्स पहनी है. लाइट मेकअप के साथ खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे हैं.
लाइम ग्रीन ड्रेस में फ्रेश लुक
अपने वॉर्डरोब में कोमल ने इस बेहद खूबसूरत लाइम-ग्रीन ड्रेस को भी जोड़ा है. ड्रेस का डिजाइन काफी मॉडर्न है. इस लुक में भी कोमल कहर ढ़ा रही हैं. डीप-वी नेकलाइन वाली इस बॉडीकॉन ड्रेस में कोमल काफी स्टनिंग लग रही हैं. उन्होंने लुक को सिंपल और क्लासी रखने के लिए उन्होंने केवल छोटे सिल्वर हूप इयररिंग्स पहने हैं और बालों को भी खुला रखा है.

ब्लैक आउटफिट में क्लासिक अंदाज
ब्लैक आउटफिट का फैशन कभी पुराना नहीं होता और कोमल का यह लुक भी इसी बात की याद दिलाता है. स्लीक डिजाइन वाले ब्लैक आउटफिट के साथ उनके सॉफ्ट कर्ल्स पूरे लुक को क्लासी टच देते हैं.
कोमल पावस्कर के ये पांचों लुक्स दिखाते हैं कि आउटफिट कोई भी हो, उसे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया जाए तो वो अपने आप में खास बन जाता है.



