उत्तर प्रदेशभारत

कार से टच हुआ ई रिक्शा, दरोगा का चढ़ गया पारा… महिला पर की थप्पड़ों की बरसात, फिर तान दी पिस्टल | Hapur E-rickshaw touched car inspector got angry slapped woman pointed pistol on her video viral police action stwtg

कार से टच हुआ ई-रिक्शा, दरोगा का चढ़ गया पारा... महिला पर की थप्पड़ों की बरसात, फिर तान दी पिस्टल

वीडियो वायरल होते ही एक्शन.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दरोगा ने महिला के साथ ऐसी करतूत की जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. यहां दरोगा की कार एक ई-रिक्शा से टच हो गई. यह देख दरोगा ने आपा खो दिया. वह कार से उतरा और ई-रिक्शा चालक से बहस करने लगा. यह देख ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं ने दरोगा का विरोध किया. दरोगा की इसके बाद महिलाओं के साथ ही बहस शुरू हो गई. तभी अचानक इंस्पेक्टर ने बहस कर रही एक महिला को पहले तो थप्पड़ मारे. फिर जेब से बंदूक निकाली और महिला पर तान दी.

यह देख वहां हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी इसका विरोध किया. जब दरोगा ने देखा कि बात ज्यादा बिगड़ गई है तो उसने बंदूक वापस जेब में डाली. उसके बाद वहां से चला गया. लेकिन वो नहीं जानता था कि भीड़ में से कई लोगों ने उसका पिस्टल वाला वीडियो बना लिया था. वीडियो वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, घटना हापुड़ में मेरठ रोड पर बुधवार को जेडी पब्लिक इंटर कॉलेज के बाहर की है. यहां एक कार से ई-रिक्शा टच हो गया. इसे लेकर कार सवार दरोगा तैश में आ गया. वो ई-रिक्शा चालक से भिड़ गया. लेकिन ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं ने इसका जमकर विरोध किया. तो दरोगा की बहस फिर उन महिलाओं से होने लगी. तभी दरोगा ने एक महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. जेब से पिस्टल निकालकर उस पर तान दी. इस दौरान दरोगा जमकर गालियों का प्रयोग करते हुए भी सुनाई दिए. महिला ने कई बार दरोगा के इस व्यवहार का विरोध किया. तभी बाकी लोग भी वहां आए और उन्होंने भी दरोगा के व्यवहार का विरोध किया.

एसपी ने लिया ये एक्शन

दरोगा ने लोगों का विरोध देख पिस्टल वापस रखी और चुपचाप वहां से चला गया. वीडियो के आधार पर दरोगा की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई, जो पुलिस लाइन में तैनात है. मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद वायरल वीडियो के आधार पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दरोगा को सस्पेंड कर जांच के निर्देश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button