उत्तर प्रदेशभारत

कांवड़ यात्रा सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी में पूरे कांवड़ मार्ग पर ATS होगी तैनात

कांवड़ यात्रा सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी में पूरे कांवड़ मार्ग पर ATS होगी तैनात

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट.

सहारनपुर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी अभिनंदन ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, ट्रैफिक वार्डन्स, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) और डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैठक में सभी स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया. एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी.

सुरक्षा व्यवस्था को किया मजबूत

वहीं 4 अगस्त को चहल्लूम का पर्व भी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. सभी स्वयंसेवकों के अनुभव साझा किए गए और उन्हें भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने बताया कि अस्थायी पुलिस चौकियों पर एसपीओ और ट्रैफिक वार्डन्स की तैनाती की जाएगी, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू

उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिए लगभग तीन कंपनियां पीएसी, आरएएफ, जनपद पुलिस के अलावा बाहरी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है. पूरे कांवड़ मार्ग पर एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की यूनिट भी तैनात रहेगी, जो संभावित आतंकी गतिविधियों और संवेदनशील इनपुट पर नजर रखेगी.

कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

इसके अलावा विभिन्न खुफिया एजेंसियों से लगातार इंटेलिजेंस इनपुट लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

विकास कपिल

विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button