मनोरंजन

करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- ‘यकीन करना मुश्किल है’

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों सदमे में हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में एक ऐसे दोस्त को याद किया, जो उनके लिए सिर्फ साथी नहीं, बल्कि परिवार जैसा था. उम्र के इस पड़ाव पर पुराने साथी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं इसीलिए अमिताभ बच्चन ने भावुक होते हुए लिखा कि यह नुकसान उनके दिल को अंदर तक छू गया है. इस पोस्ट के बाद सभी फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं. 

दोस्त को याद कर भावुक हुए बिग बी 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘एक और बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया. वह स्नेह और प्यार से भरा हुआ इंसान था और उसके स्वभाव में हमेशा हंसी-मजाक झलकता था. हर स्थिति में वह मजबूत था. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी वह कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेता था. उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी. अब वह हमारे बीच नहीं है, इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल लग रहा है.’

https://www.tumblr.com/srbachchan/810875385412730880

करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है

इस पोस्ट को देखते ही उनके फैंस ने उन्हें संवेदनाएं भेजी. किसी ने लिखा कि ‘प्रार्थनाएं. सर, भगवान आपके मित्र की आत्मा को शांति दें और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत और साहस प्रदान करें. मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं. ईश्वर आपको भी इस दुख को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.’

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 

बता दें, अमिताभ बच्चन हमेशा अपने ब्लॉग पर अपने पुराने दोस्तों को याद करते हैं. पिछले साल जब अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब भी उन्होंने उन्हें प्यार से याद किया था और लिखा था कि धर्मेंद्र अपनी सादगी, बड़े दिल और मिट्टी से जुड़े स्वभाव के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. काम की बात करें, तो अमिताभ आखिरी बार रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में दिखे थे, जिसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल ने किया था. इसके अलावा वो कल्कि 2898 एडी के सीक्वल और ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में दिखाई देंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button