खेल

ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कंफर्म किया कि ओपनिंग अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही करेंगे. वैभव नंबर 3 पर खेलेंगे. भारतीय प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. पहले मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी.

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका ईशान किशन के चोटिल होने के कारण मिला है. ईशान पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से वह नंबर-3 की जगह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी ने 226 के लक्ष्य को आसान बना दिया था, जिसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

ईशान किशन को लेकर बीसीसीआई ने बताया था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मैच के दौरान ईशान किशन के दाहिने पैर में ‘लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन’ (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया है. इस वजह से वे शनिवार को होने वाले दूसरे T20I मैच से बाहर हो गए हैं. पुरुष चयन समिति ने दूसरे T20I के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है.

एशियन गेम्स में हमने देखा था कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी, संजू सैमसन तीसरे नंबर पर खेल रहे थे. लेकिन अब संजू ने ओपनिंग पोजीशन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. उन्होंने जारी सीरीज के पहले मैच में 67 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिससे 226 का पहाड़ लक्ष्य भी आसान बन गया था. मिडिल आर्डर में श्रेयस अय्यर (42) और अंत में नमन धीर (42) ने शानदार पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे ‘किंग’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button