उत्तर प्रदेशभारत

ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

यूपी पुलिस भर्ती में ऊंचाई-सीने की दोबारा नाप का आदेश

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की दोबारा नाप के आदेश दिए हैं. इससे उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा, जिन्हें उनकी ऊंचाई या छाती का माप निर्धारित मानक से कम होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

31 अक्टूबर को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा गठित बोर्ड इसकी जांच करेगा. कोर्ट ने लखनऊ केजीएमयू के प्रिंसिपल को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है. दरअसल, अभ्यर्थी अनुज कुमार और 60 अन्य लोगों की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

47 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए HC ने दिए आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुल 47 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया, जबकि कोर्ट ने एक कैटेगरी में की गई मांग में छह याचिकाएं खारिज कर दी. वहीं, तीन याचिकाओं को अलग करते हुए मामले को दो हफ्ते बाद लिस्ट करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा कोर्ट ने पांच अन्य रिट याचिकाओं को भी मामले से अलग किया. कोर्ट ने कहा कि इन याचिकाओं में कई याचिकाकर्ता शामिल हैं और इन रिट याचिकाओं में अलग-अलग आदेश पारित किए जाएंगे.

4 नवंबर को सील बंद लिफाफे में पेश होगी रिपोर्ट

कोर्ट ने जिन रिट याचिकाओं में दोबारा माप करने के निर्देश दिए हैं, उसमें कोर्ट चार नवंबर को अगली सुनवाई करेगी. चार नवंबर को सील बंद लिफाफे में कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी. जस्टिस मनीष कुमार निगम की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति की लंबाई या छाती का माप एक या दो साल में बदलने की संभावना नहीं होती. इसलिए उम्मीदवारों के मापों में त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

यूपी पुलिस की ये भर्ती प्रक्रिया 32 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 14 अक्टूबर को घोषित किया गया था. इसके लिए लिखित परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में 8, 9 और 10 जून को आयोजित की गई थी. भर्ती के लिए कुल 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 19 लाख के करीब पुरुष और 9 लाख के करीब महिलाएं शामिल थीं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button