विश्व

ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश

ईरान में परमाणु हथियार से बचने को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं, कि अमेरिका किसी तरह का बड़ा हमला तेहरान पर करने जा रहा है. साथ ही इन निर्देशों को ईरान में एक डर के तौर पर भी देखा जा रहा है. यह वहां के प्रशासन की तरफ से सुरक्षात्मक कदम भी मानें जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी चैनल और मीडिया ग्रुप्स एक नागरिक सुरक्षा का वीडियो लगातार प्रसारित कर रहे हैं. इसमें एटमिक अटैक से बचने के निर्देश हैं. 

इन मीडिया चैनलों पर लगाता बताया जा रहा है कि विस्फोट की तीव्र रोशनी को न देखें. यदि आप बाहर हैं, और तुरंत किसी इमारत में एंट्री करने में असमर्थ हैं, तो किसी बैरियर के पीछे छिप जाएं. जमीन पर लेट जाएं. अपने सिर और चेहरे को ढक लें. 

इसके अलावा बताया गया है कि विस्फोट की लहर गुजरने के बाद निकटतम इमारत में एंट्री करें. देखने या फोटो लेने के लिए न रुकें. कार के अंदर जाकर न छिपें. 

खिड़कियां और वेंटिलेशन बंद कर दें

इसके अलावा कहा गया है कि इमारत के अंदर, खिड़कियों और बाहरी दीवारों से दूर, बेसमेंट या केंद्र में जाएं. दरवाजे और खिड़कियां बंद करें. एयर कंडिशनर या कोई भी वेंटिलेशन जो बाहर से हवा खीचता है, बंद कर दें.

इसके अलावा कहा गया है कि बाहरी वातावरण के संपर्क में आने पर, बाहरी कपड़ों को बिना हिलाए हटा दें. इसे लोगों से दूर एक सीलबंद बैग में रखें. इसे फेंकने के लिए बाहर न जाएं. गुनगुने पानी और साबुन से धोएं. बिना कंडिशनर के नियमित शैम्पू का उपयोग करें. यदि नहाना संभव नहीं है, तो चेहरे, हाथों और खुली त्वचा को पानी या गीले पोंछे से साफ करें. 

बोतलबंद पानी, पैकेज्ड खाने का इस्तेमाल करें

इसके अलावा कहा गया कि बोतलबंद पानी और पैकेज्ड खाने का उपयोग करें. कम से कम 24 घंटे आश्रय में रहने की तैयारी करें. 24 घंटे के बाद यह न मानें कि पर्यावरण सुरक्षित है, सुरक्षित निकास मार्ग के लिए आधिकारिक घोषणाओं और इमरजेंसी वाले निर्देशों का पालन करें.

यदि इमारत में आग लग जाए या उसके गिरने का खतरा हो तो किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. नुकसान कम करने के लिए अपने परिवार के साथ इन निर्देशों को पहले ही समझ लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button