उत्तर प्रदेशभारत

इटावा में दर्दनाक हादसा, सदर तहसील परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय गिरा लेंटर; 1 मजदूर की मौत

इटावा में दर्दनाक हादसा, सदर तहसील परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय गिरा लेंटर; 1 मजदूर की मौत

मलबे के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सदर तहसील परिसर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया. अंग्रेजों के जमाने की बनी पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को तोड़ने के दौरान अचानक लेंटर का हिस्सा भरभराकर गिर गया. इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इनमें से 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि सदर तहसील परिसर में स्थित पुरानी जर्जर बिल्डिंग को हटाने का काम चल रहा था. सोमवार शाम मजदूर बिल्डिंग का लेंटर तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक कमजोर हो चुका लेंटर का हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया.

एक मजदूर की मौत

काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि पुलिस द्वारा दो मजदूरों को अस्पताल लाया गया था. इनमें से एक मजदूर की हालत पहले से ही गंभीर थी और उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मजदूर का इलाज शुरू किया गया. अस्पताल लाने वालों के अनुसार, दोनों मजदूर लेंटर तोड़ते समय अचानक गिरे मलबे में दब गए थे.

मृतक मजदूर की पहचान 20 वर्षीय साहिल पुत्र राजू निवासी इटावा के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक शोएब पुत्र छोटे बताया जा रहा है. दोनों आपस में ममेरे भाई बताए जा रहे हैं. बताया गया कि दोनों मजदूरी का काम करते थे और इसी काम के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए. एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार समेत सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.

घायल को हायर सेंटर किया रेफर

अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के इलाज की जानकारी ली और पूरे मामले की स्थिति को जाना. घायल शोएब की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं मृतक साहिल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर रात में ही पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई.

ये भी पढ़ें: नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय… जानें अब क्या होगा टाइम

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे के बाद सदर तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. हालांकि, घटना को लेकर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी मीडिया से बातचीत करने से बचते नजर आए और उन्होंने हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंग्रेजों के जमाने की इस पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को तोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं.

करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.  वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button