विश्व

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब सता रहा सुनामी का डर

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आईलैंड के पास शनिवार (15 अगस्त) की सुबह जबरदस्त भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 रही और भूकंप का केंद्र फ्लोरेस आईलैंड के नॉर्थ में एंडे से 68 किमी उत्तर पश्चिम की ओर था.

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने इस भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है. BMKG के भूकंप और सुनामी निदेशक विजयांतो ने कहा कि सुनामी मॉडलिंग के नतीजों से पता चलता है कि देश के पूर्वी नुसा तेंगारा और दक्षिणी सुलावेसी के अलावा पश्चिमी नुसा तेंगारा में भी सुनामी की संभावना है. 3 मीटर तक लहरें उठने का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में काम करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक से ही सब कुछ हिलने लगा. उसने बताया कि झटका बहुत जोरदार था, इस कारण मरीज भी अस्पातल से भागने लगे. बता दें कि इंडोनेशिया और उसके पड़ोसी देशों में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं. यह इलाका प्रशांत महासागर से रिंग ऑफ फायर में स्थित है. 

2004 में आया था सबसे विनाशकारी भूकंप 
इसके अलावा ये क्षेत्र जापान से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है, जो भूकंप के लिए बहुत संवेदनशील है. इंडोनेशिया में साल 2004 में इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 9.1 मापी गई थी. सुमात्रा के तट पर आए इस भूकंप के बाद सुनामी की जोरदार लहरें देखने को मिंली थीं, जिसके चलते 2 लाख से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं. इनमें 1 लाख 70 हजार इंडोनेशिया के लोग थे.

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है. हालांकि भूकंप के बाद फ्लोरेंस आईलैंड के मौमेरे शहर में लोगों को ऊंचे इलाकों की ओर जाते देखा गया है. AFP ने बताया कि इलाके में समुद्र का पानी पीछे हटता दिखाई दे रहा था, जो संभावित सुनामी से पहले होने वाली एक आम घटना है.

ये भी पढ़ें

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button