भारत

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- ‘इतना बड़ा जोक…’

एक्टर प्रकाश राज ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आशुतोष और सौरव के तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 

उन्होंने आगे कहा कि सीजेपी नेताओं की मांग केवल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की थी,लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. रातभर उनको घुमाया गया, सुबह 3 बजे उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जाता है. देश में यह कितना बड़ा ये जोक है.’

हिरासत में सीजेपी नेता सौरव दास-आशुतोष रांका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर तिरंगा फहराने पहुंचे सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीजेपी नेताओं पर हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रकाश राज ने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध बन गया है.

‘देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो’, दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

सरकार पर लगाए आरोप

प्रकाश राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने कथित तौर पर उपद्रवियों को खुली छूट दे रखी है जो सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने चेताया कि इस तरह के दमनकारी कदमों से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और आने वाले समय में पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा.

अभिजीत दीपके ने भी उठाए सवाल

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में लेने पर  केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध है? दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘आशुतोष और सौरव को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि वे जंतर-मंतर गए और उन्होंने तिरंगा फहराया. ऐसी स्थिति आखिरी बार ब्रिटिश शासन के दौरान देखा गया था, जब सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता था.’

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- ‘आजाद होते ही उन्होंने…’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button