मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन ‘पेद्दी’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड

निर्देशक आकाश ए. कौशिक की कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर इसने अच्छी ग्रोथ दिखाई और धमाकेदार कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन यानी मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं कि ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की है?

‘उड़ता तीर’ ने 5वें दिन कितना कमाया है?
4.10 करोड़ से खाता खोलने के बाद ‘उड़ता तीर’ ने दूसे दिन 7.25 करोड़ और तीसरे दिन 8.20 करोड़ की कमाई की. हालांकि एक अच्छे ओपनिंग वीकेंड के बाद इस स्पाई कॉमेडी फिल्म की कमाई में वीकडेज में मंदी देखी जा रही है. बता दें कि चौथे दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं मंगलवार को भी इसकी कमाई में मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 3.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भापत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 25.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘उड़ता तीर’ ने ‘पेद्दी’ को दी मात
‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 5वें दिन कमाई में मंदी देखी लेकिन इस फिल्म ने राम चरण की ‘पेद्दी’ के हिंदी वर्जन के 22.46 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. वहीं ये यामी गौतम की नई नवेली के 25.30 करोड़ से भी आगे निकल गई है.

फिल्म के बारे में
पहली बार निर्देशन कर रहे आकाश कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. इसमें एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट की कहानी है, जो एक मिशन के दौरान अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को इंडियन काउंटर टेरिज्म ऑफिसर मानने लगता है. इस एक्शन-स्पाई कॉमेडी फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर ने भी अहम रोल प्ले किया है.

इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसे धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button