अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड की 10 तस्वीरें: हुस्न में देती हैं शूरा खान को कड़ी टक्कर, एक-एक तस्वीर पर हार जाएंगे दिल


अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. यहां एक्ट्रेस अपने कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं.

जॉर्जिया एंड्रियानी इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. जो इटली की रहने वाली हैं. शुरुआत से वो ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहती थी.

इसी चाह में जॉर्जिया ने छोटी सी उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी. इसके बाद एक्ट्रेस कई विज्ञापनों में भी नजर आई.

वहीं बॉलीवुड में काम करते हुए उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई. जब अरबाज का मलाइका से तलाक हुआ तो जॉर्जिया उनके साथ नजर आने लगी.

एक वक्त पर तो ये खबरें भी थी कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. लेकिन फिर अचानक ही कपल ने ब्रेकअप कर लिया

अरबाज से अलग होने के बाज जॉर्जिया ने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

जॉर्जिया को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं. जो उनकी हर पोस्ट पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं.

जॉर्जिया भले ही विदेश से हो, लेकिन उन्हें इंडिया से काफी प्यार है. अक्सर वो ट्रेडिशन लुक में भी फैंस का दिल लूटती नजर आती हैं.

जॉर्जिया अपनी एक फिटनेस फ्रीक हैं. परफेक्ट फिगर के लिए वो हर दिन जिम में पसीना बहाती हैं.

जॉर्जिया अभी तक मार्टिन (2024), मदर लैंड: ऑनर एंड वेलर (2025), और नॉन स्टॉप धमाल (2023) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हं.
Published at : 16 Sep 2025 07:29 PM (IST)



