अब महंगी ड्राई क्लीनिंग नहीं, घर पर ही करें सोफे की डीप क्लीनिंग, जानें आसान तरीके


हर सोफे के कपड़े पर एक छोटा लेबल होता है जिसे केयर टैग कहते हैं. यह तय करता है कि सोफे को कैसे साफ किया जाए. जैसे W यानी सिर्फ पानी आधारित क्लीनर का यूज करें, S यानी सिर्फ सॉल्वेंट आधारित क्लीनर या ड्राई क्लीनिंग करें. इसके अलावा S/W मतलब दोनों (पानी या सॉल्वेंट) यूज कर सकते हैं. इसके साथ ही X का मतलब सिर्फ वैक्यूम करें, नमी से बचें. यह छोटा कदम आपके सोफे की रंगत और कपड़े को बचाता है और खर्चा भी कम करता है.

सीधे रगड़ने से दाग और गंदगी अंदर घुस सकते हैं. इसलिए पहले सूखी सफाई करें.अपहोल्स्ट्री अटैचमेंट वाला वैक्यूम क्लीनर लें. सोफे की पीठ, बाजू और जोड़ों में जमा धूल को वैक्यूम करें. कुशन पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 20 मिनट तक छोड़ दें फिर वैक्यूम क्लीनर से बेकिंग सोडा साफ करें. इससे सोफा हल्का, ताजा और बदबू रहित महसूस होता है.
Published at : 28 Dec 2025 08:13 AM (IST)



