खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट

India WTC 2025-27 Points Table Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. 06 जून से शुरू हुआ मुकाबला तीसरे दिन समाप्त हो गया, जिसमें मेजबान टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत अपने नाम की. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत रही. तो आइए जानते हैं कि इस ऐतिहासिक जीत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को कितना फायदा हुआ.

तो आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान का इकलौता टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था. लिहाजा मुकाबले में जीत के बाद भारत की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है. 

अब सवाल यह उठ रहा है कि भारत और अफगानिस्तान टेस्ट को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया है? 

2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सिर्फ 9 फुल मेंबर टीमों को शामिल किया गया है. इसमें- भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज शामिल है. अफगानिस्तान इन 9 टीमों का हिस्सा नहीं है, भले ही टीम के पास टेस्ट खेलने का दर्जा मौजूद है. अफगानिस्तान को इसलिए नहीं रखा गया है, क्योंकि बाकी टीमों की तरह अफगानिस्तान के बहुत सारे टेस्ट नहीं होते हैं. 

कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

छठे पायदान पर है टीम इंडिया 

फिलहाल, WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया छठे पायदान पर मौजूद है. टीम ने चक्र में 9 रेड बॉल मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 में जीत दर्ज की और 4 में हार का सामना किया है. बाकी का 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. टीम के पास 52 पॉइंट्स और परसेंटेज 48.15 का है. टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है. कंगारू टीम ने 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 7 में जीत दर्ज की. बाकी के 1 मैच में हार का सामना किया है. टीम का परसेंटेज 87.50 का है. 

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज 

भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के पास खुद को पॉइंट्स टेबल में ऊपर ले जाने का मौका होगा. फिर नवंबर में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम इंडिया फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button