खेल

Year Ender 2025: पुरुषों में विराट कोहली टॉप पर, महिलाओं में किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा ODI रन

मेंस क्रिकेट की बात करें या महिला क्रिकेट की, साल 2025 वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए अच्छा साबित हुआ है. पुरुषों में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता, दूसरी ओर भारत की महिलाओं ने पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा.

वनडे मैचों की बात करें तो इस साल पुरुषों में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. जानिए इस साल भारत के लिए किस महिला क्रिकेटर ने ODI में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

वीमेंस ODI में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

साल 2025 में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाली बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं. वो केवल भारत ही नहीं बल्कि इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. मंधाना ने साल 2025 में 23 वनडे मैचों में 1362 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतकीय पारी भी शामिल हैं. यह एक कैलेंडर ईयर में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा ODI रन  भी हैं.

भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर प्रतिका रावल हैं, जिन्होंने इस साल 20 पारियों में 976 रन बनाए हैं. जेमिमा रोड्रीग्स ने इस साल 771 रन बनाए. वहीं हरलीन देओल ने 613 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस साल ODI क्रिकेट में 606 रन बनाए हैं.

  • 1362 रन – स्मृति मंधाना
  • 976 रन – प्रतिका रावल
  • 771 रन – जेमिमा रोड्रीग्स
  • 613 रन – हरलीन देओल
  • 606 रन – हरमनप्रीत कौर

पुरुषों में विराट कोहली टॉप पर

पुरुषों में इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने इस साल 13 पारियों में 651 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतकीय पारी भी शामिल हैं. दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में ODI क्रिकेट में 650 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने इस साल 496, शुभमन गिल ने 490 रन और केएल राहुल ने 367 रन बनाए हैं.

  • 651 रन – विराट कोहली
  • 650 रन – रोहित शर्मा
  • 496 रन – श्रेयस अय्यर
  • 490 रन – शुभमन गिल
  • 367 रन – केएल राहुल

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के बिना जीती दिल्ली, चेज कर डाले 321; ऋषभ पंत ने बनाए इतने रन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button