Raid 2 Box Office Day 1 Prediction ajay devgn film to break singham drishyam golmaal 3 opening day collection

Raid 2 Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर जबरदस्त बज है. फैंस उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ये 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है जो 7 साल बाद 1 मई को रिलीज हो रही है.
‘रेड 2’ को लेकर किए जा रहे प्रीडिक्शन के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करेगी. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है.
अजय देवगन की 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘रेड 2’
अगर ऐसा होता है तो ‘रेड 2’ अजय देवगन की 10 हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी. इनमें ‘दृश्यम 2’, ‘गोलमाल 3’, ‘बोल बच्चन’, ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
| फिल्में |
रिलीज डेट
|
ओपनिंग कलेक्शन | हिट/सुपरहिट/ब्लॉकबस्टर |
| शैतान | 8 मार्च 2024 | 15.21 करोड़ | सुपरहिट |
| दृश्यम 2 | 22 नवंबर 2022 | 15.38 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
| तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर | 20 जनवरी 2020 | 15.10 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
| दे दे प्यार दे | 17 मई 2019 | 10.41 करोड़ | हिट |
| रेड | 16 मार्च 2018 | 10.04 करोड़ | हिट |
| दृश्यम | 31 जुलाई 2015 | 5.8 करोड़ | सेमी-हिट |
| सन ऑफ सरदार | 13 नवंबर 2012 | 10.72 करोड़ | हिट |
| बोल बच्चन | 6 जुलाई 2012 | 12.10 करोड़ | हिट |
| सिंघम | 22 जुलाई 2011 | 8.94 करोड़ | हिट |
| गोलमाल 3 | 5 नवंबर 2010 | 8.00 करोड़ | हिट |
‘रेड 2’ की स्टार कास्ट
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुश और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे.
जहां रितेश विलेन का किरदार अदा करेंगे तो वहीं वाणी कपूर अजय की बीवी की भूमिका में दिखाई देंगी. पहले सीक्वल में अजय देवगन की बीवी का रोल इलियाना डिक्रूज ने निभाया था, लेकिन सीक्वल में वाणी ने उनकी जगह ले ली है.
अजय देवगन का वर्कफ्रंट
अजय देवगन के पास ‘रेड 2’ के अलावा कई फिल्में हैं. ‘रेड 2’ की तरह उनके पास उनकी कई हिट फिल्मों के सीक्वल पाइपलाइन में हैं. इनमें ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘शैतान 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ शामिल हैं.
फिलहाल इन फिल्मों की कंफर्म रिलीज डेट सामने नहीं आई है. वहीं वे गोलमाल और सिंघम के सीक्वल्स का भी हिस्सा होंगे.



