मनोरंजन

Welcome To The Jungle Day 5 BO: पांचवें दिन दहाड़ी ‘वेलमक टू द जंगल’, इन 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, ‘पेद्दी’-‘राजा शिवाजी’ का भी बुरा किया हाल

कॉमेडी ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने 5 दिनों में ही 77 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और जिस हिसाब से फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है जल्द ही फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की पूरी उम्मीदें हैं. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया.
 
‘वेलकम टू द जंगल’ का पांचवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 10 बजे तक पांचवें दिन 9.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 8 हजार शोज मिले हैं और 27 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने टोटल 81 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि फिल्म को अहमद खान ने बनाया है.

ये भी पढ़ें- Carry On Jatta 4 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बनीं सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी मूवी

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म के पेड प्रिव्यूज भी हुए. पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 24.75 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 106.48 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 19.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा संग तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना की फर्स्ट पब्लिक अपीरियंस, पोस्ट कर लिखा- प्यार हमेशा

इन 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पांचवें दिन की कमाई के मामले में इ 8 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है.

  • ‘राजा शवाजी’ ने पांचवें दिन 3.35 करोड़ कमाए.
  • ‘ओ रोमियो’ ने पांचवें दिन 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘इक्कीस’ ने पांचवें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की.
  • ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.65 करोड़ कमाए.
  • ‘हॉन्टेंड 3डी’ ने पांचवें दिन 2 करोड़ कमाए.
  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पांचवें दिन 3.85 करोड़ का बिजनेस किया.
  • ‘पेद्दी’ के हिंदी वर्जन ने पांचवें दिन 1.5 करोड़ कमाए.
  • ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पांचवें दिन 3.5 करोड़ कमाए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button