खेल

Watch: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे ‘किंग’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहला मैच टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीता. आज क्राइस्टचर्च में दूसरा टी20 है. इस दौरे पर टी20 के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए विराट कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है. वह मुंबई में नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखे. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अगले साल होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के लिहाज से ये महत्वपूर्ण सीरीज है. विराट कोहली और रोहित शर्मा का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा, दोनों टी20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

विराट कोहली को कुछ दिन पहले मुंबई पहुंचे थे. शुक्रवार को वह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभ्यास करते हुए दिखे. उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर्स की गेंदों पर अभ्यास किया. तेज गेंदबाजों पर अच्छे शॉट्स खेले. इस दौरान कोहली काफी जोश में दिखे, मानों वह न्यूजीलैंड गेंदबाजों पर रनों की बरसात करने के लिए बेताब हैं.

37 वर्षीय विराट कोहली के सामने कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसमें सबसे बड़ा 100 इंटरनेशनल शतकों का रिकॉर्ड है. विराट अभी तक 86 शतक (30 टेस्ट. 35 वनडे और 1 टी20) लगा चुके हैं. उन्हें सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 14 शतक और लगाने हैं. इस मुकाम तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन कोहली जिस फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए ये नामुमकिन नहीं लगता.

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर को खत्म होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंग्टन और तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. चौथा और पांचवां मैच क्रमश 13 और 15 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई में होगा.

यह भी पढ़ें- कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button