उत्तर प्रदेशभारत

Bareilly Crime News: बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने लगाई फांसी, 32 मिनट के Video में बयां किया दर्द

Bareilly Crime News: बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने लगाई फांसी, 32 मिनट के Video में बयां किया दर्द

बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के प्राचीन धोपेश्वरनाथ मंदिर से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई. मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने फांसी लगाकर जान दे दी. मंगलवार को उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. मरने से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार, प्रेमिका के परिवार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. विजय का कहना था कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं और उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिल रही. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया और जांच में जुट गई.

मरने से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में विजय राठौर ने कहा कि वह बहुत मानसिक तनाव में हैं, परेशान हैं. कई रातों से ठीक से सो भी नहीं पा रहे. वीडियो में विजय ने आगे कहा कि वह आज या कल में सुसाइड कर लेंगे, क्योंकि बहुत परेशान हो चुके हैं. वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घरवालों और जिस लड़की की वजह से वह यह कदम उठा रहे, उन सभी ने उन्हें बहुत परेशान किया. उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि अब उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद की बहादुर पिंकी, बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई, मां ने जबड़े से छुड़ाया

विजय ने पुलिस पर भी आरोप लगाए. विजय का कहना था कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत कराई गई. पुलिस ने बिना सही जांच के कार्रवाई की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने इस मामले में पैसे लिए. विजय ने वीडियो में कहा कि सब जानते थे कि वह ऐसा कोई काम नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी उनकी बात किसी ने नहीं सुनी. वीडियो में विजय कई बार भावुक नजर आए और कहा कि किसी ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया.

2 साल पहले मंदिर में हुई थी मुलाकात

विजय राठौर ने वीडियो में अपनी प्रेम कहानी के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात एक लड़की से धोपेश्वरनाथ मंदिर में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई. विजय के अनुसार, उन्होंने ही उस लड़की को प्रपोज किया था और कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन महाशिवरात्रि से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. इसके बाद करीब एक महीने तक दोनों की बातचीत बंद रही.

ये भी पढ़ें- न डीजे, न लग्जरी कार देवरिया में बैलगाड़ी से निकली अनोखी बारात, देखने के लिए उमड़ी भीड़

विजय ने बताया कि बाद में एक दिन लड़की ने मैसेज कर दिया कि अब उनके बीच कुछ भी नहीं हो सकता. विजय ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की, कई बार उससे बात करने की कोशिश की और उसे मनाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.

मरने के बाद इंसाफ की उम्मीद

वीडियो के आखिर में विजय राठौर ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह वीडियो बरेली के SSP तक पहुंचे. उन्होंने सुना है कि SSP बहुत अच्छे अधिकारी हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनकी मौत के बाद उन्हें इंसाफ मिलेगा. विजय ने कहा कि अगर वह जिंदा रहते हुए न्याय नहीं पा सके तो कम से कम उनकी मौत के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए.

बता दें कि मंगलवार को जब उनका शव घर में फंदे से लटका मिला तो परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही. वीडियो में लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से देखा जाने की पुलिस बात कर रही.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button