खेल

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

India vs England Semi Final: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को भारत ने 7 रनों से जीत लिया. टीम इंडिया द्वारा मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रनों तक पहुंच गई थी, लेकिन जीत से सिर्फ 7 रन दूर रह गई. सांसे रोक देने वाले इस मैच में जैकब बैथेल ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उससे पहले संजू सैमसन ने 89 रन बनाए थे और कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सेमीफाइनल मैच में 499 रन बने. शुरू से लेकर अंत तक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन- भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में कुल 499 रन बने. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 459 रनों का था, जो 2016 में खेले गए इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने थे.

जैकब बैथेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड- जैकब बैथेल ने 45 गेंदों में शत्तक पूरा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक है. इसी मैच में उन्होंने 19 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी भी है.

एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा छक्के- भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में कुल 34 छक्के लगे. भारतीय पारी में 19 और इंग्लैंड की पारी में कुल 15 छक्के लगे. ये किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में लगे सबसे ज्यादा सिक्स हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 31 छक्कों का था, जो इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में लगे थे.

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (टीम)- एक टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. अब तक भारत इस वर्ल्ड कप में 88 छक्के लगा चुका है, इस मामले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसने इसी वर्ल्ड कप में 76 सिक्स लगाए थे.

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ रन- मेंस टी20 क्रिकेट में यह कुल छठी बार रहा जब भारत ने 250 से बड़ा स्कोर बनाया. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button