उत्तर प्रदेशभारत

UP: खामेनेई की मौत से इस जिले में आक्रोश… 40 दिन के शोक का ऐलान, आज बंद रहेंगी दुकानें

UP: खामेनेई की मौत से इस जिले में आक्रोश… 40 दिन के शोक का ऐलान, आज बंद रहेंगी दुकानें

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के शिया समुदाय में गहरा रोष देखने को मिल रहा है. समुदाय के लोगों ने ऐलान किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शहादत पर 40 दिन तक शोक मनाया जाएगा. इसके साथ ही आज सभी दुकान को बंद करने के साथ काम नहीं किया जाएगा. शिया धर्मगुरु मौलाना जीशान हैदर अली ने एक पैगाम जारी करते हुए कहा कि समुदाय के लोग शोक के रूप में आज अपने दैनिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे.

साथ ही 40 दिन तक शोक मनाएंगे. वहीं, उन्होंने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को कायराना करार दिया. मौलाना ने कहा कि ईरान कभी भी दबाव में पीछे हटने वाला नहीं है. उनका कहना था कि जब तक ईरान का एक भी बच्चा जीवित है, तब तक देश अपने स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा के लिए डटा रहेगा. वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल हमेशा से पीठ पीछे वार करते आए हैं.

‘न्याय के लिए कुर्बानी देनी पड़ी’

मौलाना जीशान ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि पिछले करीब 1400 वर्षों से जब भी कोई समुदाय या व्यक्ति सत्य और न्याय के लिए खड़ा हुआ, तो उसे कुर्बानी देनी पड़ी है या फिर खून बहाना पड़ा है. खामेनेई की मौत की खबर दुखद है. हम लोग इसके लिए 40 दिन का शोक रखेंगे. अमेरिका ने बहुत ही कायराना हरकत की है. खामेनेई की भले ही शहादत हो गई, लेकिन उनके विचार नहीं खत्म हुए हैं.

40 दिन का रहेगा शोक

वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति वकार अली जैदी ने बताया कि हम लोग खामेनेई की शहादत को लेकर 40 दिन शोक मनाने के साथ ही आज के दिन अपनी दुकान बंद रखेंगे. यह बहुत बुरा हुआ है. यह जालिम हुकूमत सबको डराना चाहते है, लेकिन खामेनेई की शहादत बेकार नहीं जाएगी. बता दें कि सिर्फ अमेठी या फिर यूपी में नहीं बल्कि देश-दुनिया में भी खामेनेई की मौत को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button