उत्तर प्रदेशभारत

UP Police Exam 2026: ‘एडमिट कार्ड दिखाओ, बस किराये में 50% छूट पाओ’, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा

UP Police Exam 2026: 'एडमिट कार्ड दिखाओ, बस किराये में 50% छूट पाओ', पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा

8 से 10 जून तक होगी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा.

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में यूपी रोडवेज की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से परीक्षार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. यह पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है.

प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगा छूट का लाभ

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में आधे किराए पर यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी. सरकार का मानना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने पहुंचेंगे. ऐसे में यात्रा खर्च कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में क्या ले जाएं, क्या नहीं? देखें ये जरूरी गाइडलाइन

3 दिन चलेगी भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी. प्रदेश भर में इस भर्ती परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा-

  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

लखनऊ में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए

राजधानी लखनऊ में भी परीक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. यहां कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाएगा. लखनऊ में परीक्षा से जुड़े आंकड़े…

  • कुल अभ्यर्थी- 1,35,936
  • प्रत्येक पाली में अभ्यर्थी- 22,656
  • कुल परीक्षा केंद्र- 55

हर परीक्षा केंद्र पर होगी विशेष निगरानी

परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हर केंद्र पर नोडल अधिकारी और पुलिस प्रभारी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा चेकिंग और फिस्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई गई है. हर 240 अभ्यर्थियों पर- एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, दो कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और एक एलआईयू कर्मी तैनात रहेगा. इसके अलावा थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहेंगे.

अफवाहों से बचने की अपील

यूपी पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें. पुलिस ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें. पुलिस का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button