उत्तर प्रदेशभारत

UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Live: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, कन्नौज और कानपुर समेत इन सीटों पर है सबकी नजर | Uttar pradesh lok sabha election live polling day 2024 phase 4 voting Kannauj Kanpur Akbarpur Hardoi Akhilesh Yadav stwd

उत्तर प्रदेश में सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है. यूपी में 13 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है. शाहजहांपुर (SC), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (SC), मिश्रिख (SC), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (SC), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराईच (SC) लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है.सभी की निगाहें यूपी की वीआईपी सीट कही जाने वाली कन्नौज सीट पर टिकी है. इस सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. चौथे चरण के चुनाव में अन्य प्रमुख उम्मीदवार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी हैं, जो खीरी से चुनाव लड़ रहे हैं.

चौथे चरण में कुल 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 13 लोकसभा सीटों में से कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के बीच मुकाबला है, जबकि उन्नाव में मौजूदा बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा के अन्नू टंडन से है. चौथे चरण में जिन 13 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग होनी है. उनमें से बीजेपी ने 11 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है, जबकि कानपुर से नए उम्मीदवार रमेश अवस्थी और बहराइच (SC) सीट से आनंद कुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है. यहां देखें लाइव अपडेट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button