उत्तर प्रदेशभारत

UP: शराबी बहन से परेशान भाई ने की हत्या, शव को कमरे में दफनाया… ऊपर से कर दिया प्लास्टर | drunken sister brother murdered buried body in room covered with plaster-stwd

UP: शराबी बहन से परेशान भाई ने की हत्या, शव को कमरे में दफनाया... ऊपर से कर दिया प्लास्टर

रोते-बिलखते परिजन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भाई ने ही बड़ी बहन की हत्या कर दी. बहन की हत्या करने बाद भाई ने उसके शव को घर में ही दफन कर दिया. बड़ी बहन के शराब पीकर इधर-उधर घूमने से होती बदनामी से परेशान होकर भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की है. उसके बाद घर में ही कब्र बनाकर बहन का शव उसमें दफन कर दिया. 19 दिनों तक उसी कमरे में हत्यारा भाई रहता भी रहा. पुलिस ने बहन की लाश को गड्ढे से बरामद कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 40 वर्षीय रानी अपने पति और बच्चों के साथ रुद्रपुर में रहती थी. होली के मौके पर बहन मायके आई हुई थी. जहां अपने भाई लखन के यहां रुकी थी. तभी पास में रहने वाले छोटे भाई रामू के पास पहुंच गई. उसके बाद रानी का कुछ अता-पता नहीं लगा. रानी के लापता होने के बाद घरवालों ने 27 मार्च को सुभाष नगर थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

शराब पीने की आदी थी बहन

इसके बाद पुलिस ने जांच की और घरवालों से पूछताछ की तो शक की सुई 40 वर्षीय रानी के छोटे भाई गैंगस्टर रामू की तरफ घूमी. जहां पुलिस ने रामू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया. पुलिस अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जब रामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कहा कि उसकी 40 वर्षीय शादीशुदा बहन रानी शराब पीने की आदी थी. शराब पीकर इधर-उधर घूमती थी. इसके चलते उसकी बदनामी होती थी.

ये भी पढ़ें

साथ में पी शराब और कर दी हत्या

इस बदनामी से परेशान होकर उसने 15 मार्च की रात को ही पहले बहन के साथ शराब पी और जब बहन नशे में हो गई तभी उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. लाश को छुपाने के लिए घर के कमरे में ही 4 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दिया. खुदी मिट्टी को देखकर किसी को शक न हो इसलिए उसने कमरे में पक्का फर्श भी खुद ही डाल लिया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई की निशान देही पर रानी की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पुलिस इस मामले की और जांच में जुटी हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button