उत्तर प्रदेशभारत

UP में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, डॉ. लोकेश एम बने PWD के नए सचिव; देखें लिस्ट

UP में 7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, डॉ. लोकेश एम बने PWD के नए सचिव; देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात सात IAS अधिकारियों का ट्रासंफर किया गया. इस लिस्ट में पूर्व में नोएडा अथॉरिटी के CEO रहे डॉ. लोकेश एम का नाम भी है. डॉ. लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का नया सचिव बनाया गया है. नोएडा अथॉरिटी के CEO पद से हटाए जाने के बाद डॉ. लोकेश एम करीब एक दो महीने से प्रतीक्षारत चल रहे थे. वहीं डॉ. लोकेश एम के साथ-साथ प्रतीक्षारत चल रहे महेंद्र प्रसाद को भी नई पोस्टिंग मिली है. उन्हें विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश, पुनर्गठन समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके साथ-साथ देर रात आई ट्रांसफर लिस्ट में वरिष्ठ IAS प्रकाश बिंदु, नीना शर्मा, संजय कुमार, रघुबीर और आशीष कुमार का भी नाम है. प्रकाश बिंदु को सचिव लोक निर्माण विभाग से सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है. नीना शर्मा को निदेशक यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग, महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम उत्तर प्रदेश बनाया गया है.

Up Ias Transfer News

वहीं IAS सजय कुमार को महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम, उत्तर प्रदेश से निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है. IAS रघुबीर को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकण विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है. इसके साथ ही IAS आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपी राज्य पर्यटन विकास निमग से वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग, उतर प्रदेश शान के पद का अतिरिक्त प्रभाग दिया गया.

वहीं, चार पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है. SDM प्रदीप कुमार द्वितीय को झांसी से गोंडा भेजा गाय है. मथुरा ADM न्यायिक सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. SDM वेद प्रिय आर्य को जालौन से मथुरा ADM न्यायिक के पद पर भेजा गया है. झांसी के बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी कुशीनगर का ADM न्यायिक बनाया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button