मनोरंजन

bhool chuk maaf box office collection day 3 rajkummar rao wamiqa gabbi comedy movie first weekend collection

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: काफी विवादों में रहने के बाद आखिरकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में आ ही गई. पहले फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी लेकिन विवाद होने के बाद फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया गया.

अब ऐसा लग रहा है कि ये फैसला एकदम सही निकला है क्योंकि फिल्म रेड 2, मिशन इंपॉसिबल और फाइनल डेस्टिनेशन जैसी फिल्मों के होने के बावजूद थिएटर्स में फिलहाल मौजूद फिल्मों में से हर दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 23 मई को रिलीज हुई फिल्म ने 3 दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है यहां जानते हैं.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती दो दिनों के आंकड़े अपनी पोस्ट में बताए हैं. इसके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 9.81 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं फिल्म की कमाई से जुड़ा आज का आंकड़ा सैक्निल्क पर अपडेट हो चुका है जिसके मुताबिक फिल्म आज 9:45 बजे तक 10.94 करोड़ कमाते हुए टोटल 27.95 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.


भूल चूक माफ का बजट और स्टार कास्ट

भूल चूक माफ को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में स्त्री 2 एक्टर राजकुमार राव और बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं. फिल्म में कॉमेडी का डोज कम न हो इसलिए कई मंझे हुए कलाकार भी अपना जलवा दिखाते दिखे हैं. इनमें सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

फिल्म के बजट की बात करें तो इसे बनाने में कोईमोई के मुताबिक, 50 करोड़ खर्च किए गए हैं. फिल्म की अभी तक की कमाई पर नजर डालें तो सिर्फ 3 दिन में ही इसने करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा बजट निकाल लिया है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button