मनोरंजन

The Kerala Story Makers Vipul Amritlal Shah Sudipto Sen Gave A Befitting Reply To Trollers By Releasing | ट्रोल करने वालों को The Kerala Story के मेकर्स का करारा जवाब, कहा

The Kerala Story Controversy: बॉलीवुड फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) अपनी रिलीज के पहले से ही विवादों में घिरी रही है. फिल्म रिलीज हुई और बंपर सफलता हासिल की. हालांकि बहुत से लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फिल्म के एजेंडा पर सवाल उठाए. ऐसे ही लोगों के सवालों का अब फिल्म के मेकर्स ने जवाब दिया है. मेकर्स की तरफ से एक वीडियो जारी कर तमाम सवालों का फैक्ट्स के साथ जवाब दिया गया है.

मेकर्स के दिया ट्रोल्स को करारा जवाब

दरअसल फिल्म के टीजर में दिखाए गए नबंर्स पर जो सवाल उठाए जा रहे थे उन्हें लेकर मेकर्स ने वीडियो के जरिए अपनी बात रखी है. मेकर्स ने इस बात के कई संकेत दिए कि केरल में 32,000 से ज्यादा धर्म परिवर्तन के मामले हुए हैं. साथ ही संगठित तरीके से महिलाओं का ब्रेनवॉश कर आईएसआईएस में शामिल कराने का काम किया गया.

साल 2010 में सीएम ने कही थी ये बात

वीडियो में मेकर्स ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 24 जुलाई, 2010 को, जिसे भारतीय संविधान के लिए सबसे अहम दिन माना जाता है. केरल के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने 27 मिनट लंबी स्पीच दी और कहा कि आने वाले 20 सालों में केरल पूरी तरह से एक इस्लामिक राज्य बन जाएगा. मेकर्स ने कहा कि केरल के हालिया मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वीएस अच्युतानंदन के बयान का समर्थन किया है.

वीडियो में उन्होंने पूर्व सीएम ओमान चांडी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 25 जून 2012 को केरल विधान सभा के अंदर मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने एक सवाल का जवाब दिया और आधिकारिक तौर पर माना कि पूरे भारत में, खासकर केरल में बड़ी संख्या में कन्वर्जन हो रहे हैं.

सिस्टम हैक कर बदले गए थे आंकड़े

साथ ही फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने टीजर में नंबर को 32000 से 3 करने के दावों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हमारे सिस्टम को किसी ने पांच मिनट के लिए हैक किया था और उस दौरान हैकर ने नंबर को 32000 से 3 में बदल दिया. संयोग से, जिस समय ये हैकिंग उसी समय बड़ी संख्या में लोगों ने टीज़र देखा और साइबर बुलीज के एक ग्रुप ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और सोशल मीडिया पर हमें ट्रोल करना और नीचा दिखाना शुरू कर दिया, लेकिन जब हमने 3 से 32000 की संख्या को सही किया तो इसके बारे में किसी ने भी बात नहीं की.

क्यों हुआ फिल्म को लेकर विवाद ?

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में हिंदू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराकर आईएसआईएस में शामिल कराए जाने का मुद्दा उठाया गया है. इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स ने बनाया है. फिल्म में लीड रोल में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी भी नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Prateik Babbar Funny Kissa: स्कूल में इस चीज से काफी परेशान रहते थे राज बब्बर के बेटे, एक्टर का राज सुन हो जाएंगे हंसी से लोटपोट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button