मनोरंजन

Thamma Box Office Collection Day 7: पहले मंडे घटी ‘थामा’ की कमाई, फिर भी अक्षय कुमार की फिल्म को चटा दी धूल, जानें 7 दिनों का टोटल कलेक्शन


आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ दिवाली के फेस्टिव सीजन में 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये रोमांटिक हॉरर कॉमेडी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. बमफाड़ शुरुआत के बाद इस फिल्म का 6 दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड भी जबरदस्त रहा और इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी ने कई फिल्मों को मात देते हुए धुआंधार कलेक्शन किया. अब ये वीकडेज में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में जानते हैं ‘थामा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘थामा’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान की पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया है. रिलीज के 6 दिनों में दमदार कलेक्शन करने के बाद अब यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन में पहले सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है.

इन सबके बीच फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 18.6 करोड़, तीसरे दिन 13 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़, पांचवें दिन 13.1 करोड़ और छठे दिन 12.6 करोड़ का कारोबार किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘थामा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले मंडे को 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘थामा’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 95.55 करोड़ रुपये हो गई है.

‘थामा’ ने तोड़ा अक्षय की ‘केसरी 2’ का रिकॉर्ड
‘थामा’ की कमाई में बेशक पहले मंडे को गिरावट देखने को मिली है बावजूद इसके इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 95 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार की केसरी 2 के भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन 94.48 करोड़ को धूल चटा दी है. इसने सनी देओल की जाट के 90.34 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है.

‘थामा’ क्या वसूल पाई अपना बजट? 
‘थामा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म अभी तक अपने बजट को वसूल नहीं कर पाई है. बता दें कि आदित्य सरपोतदार निर्देशित ये फिल्म 145 करोड़ के बजट में बनी बताई जा रही है और एक हफ्ते बाद भी ये 100 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है. हालांकि उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड कर  100 करोड़ के पार हो जाएगी और हो सकता है कि ये अपना बजट भी वसूल ले. 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button