मनोरंजन

Sunny Deol Son Karan Deol Steps Out For Lunch Date With Fiancee Drisha Acharya In Mumbai Photos Viral

Karan Deol-Drisha Acharya Photos: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के घर में बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है और वह ससुर बनने जा रहे हैं. कुछ समय पहले खबरें आई थीं सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने दृशा आचार्य (Drisha Acharya) के साथ सगाई कर ली है और अब कपल बहुत जल्द सात फेरे लेने का प्लान बना रहा है. हालांकि, एक्टर्स ने इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. अब इस बीच करण देओल, दृशा आचार्य के साथ मुंबई में स्पॉट हुए.

मंगेतर संग लंच डेट पर निकले करण देओल

करण देओल और दृशा आचार्य की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों बुधवार को लंच डेट पर स्पॉट हुए. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. दृशा ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं. वहीं, करण देओल ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं. दोनों की फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं.

जून में होगी दृशा और करण की शादी

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, करण और दृशा सगाई करने के बाद इसी साल शादी के बंधन में बंधने का प्लान बनाया है. करण और दृशा के वेडिंग फंक्शंस 16 जून से 18 जून तक मुंबई में होंगी. इसी साल दुबई में वैलेंटाइन डे मनाने के बाद कपल ने 18 फरवरी को सगाई कर ली थी. सगाई की बात तुरंत बाहर नहीं आई क्योंकि फैमिली ने इसे प्राइवेट रखने का फैसला किया था. कपल पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में है.

कौन है दृशा आचार्य? 

दृशा आचार्य (Drisha Acharya) के पिता का नाम सुमित आचार्य और मां का नाम चिमू आचार्य है. वह मशहूर फिल्ममेकर बिमल राय की परपोती हैं. उनके पिता सुमित बीसीडी ट्रैवल यूएई के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनकी मां वेडिंग प्लानर और स्टाइलिस्ट हैं. बताया जाता है कि दृशा अपनी मां के काम में हाथ बटाती हैं. दृशा का एक भाई है जिनका नाम रोहन आचार्य है. 

यह भी पढ़ें-‘मुझे जवाब देने की जरूरत नही है’, Naga Chaitanya संग डेटिंग रूमर्स पर Sobhita Dhulipala ने तोड़ी चुप्पी!



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button