मनोरंजन

Bhooth Bangla BO Day 11: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की 11वें दिन भी नहीं रुकी कमाई, किया धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाए हुए है. फिल्म ने 10 दिनों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 11वें दिन भी फिल्म ने धमाल काम किया है. फिल्म पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

11वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 8755 शोज मिले और 11 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 11वें दिन के कलेशन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 11वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.05 करोड़ हो गया है.

    • फिल्म ने टोटल ग्रॉस कलेक्शन 139.25 करोड़ कर लिया है.
    • वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 18875 करोड़ कमा लिए हैं.
    • ‘भूत बंगला’ ने 11वें दिन ओवरसीज मार्केट में 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
    • ओवरसीज मार्केट में टोटल फिल्म ने 49.50 करोड़ कमाए.

मालूम हो कि फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.05 करोड़ हो गया है तो फिल्म जिस हिसाब से कमा रही है मंगलवार को बजट पूरा वसूल लेगी.

ये भी पढ़ें- बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

‘भूत बंगला’ ने डे वाइज किया इतना कलेक्शन 

मालूम हो कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की. अक्षय की इस फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए.  पांचवें दिन फिल्म ने 8 करोड़ कमाए. छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़, नौवैं दिन 10.75 करोड़, दसवें दिन 12.50 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- ‘खिलजी से भी ज्यादा मुश्किल था…’, रणवीर सिंह के लिए थकाने वाला था ‘हमजा’ का किरदार, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा

‘भूत बंगला’ को भूल भुलैया, हेरा फेरी जैसी फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन ने बनाया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ को फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं. भूत बंगला ने भी धमाल मचा दिया है. फिल्म में अक्षय के अलावा तबु, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button