मनोरंजन

sonakshi sinha zaheer iqbal wedding reception actress dances with kajol on dhol beat watch video

Sonakshi Sinha-Kajol Dance: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली है. इस कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर की है. शादी के बाद रात को सोनाक्षी और जहीर ने रिसेप्शन रखा था. जिसमें फैमिली, फ्रेंड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कई लोग शामिल हुए थे. सोनाक्षी और जहीर का ये रिसेप्शन बहुत ग्रैंड था. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में काजोल भी पहुंची थीं. काजोल ने न्यूली वेड कपल के साथ खूब डांस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोनाक्षी का रिसेप्शन लुक बहुत प्यारा था. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं. वहीं जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में सोनाक्षी को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे. काजोल ने सोनाक्षी के साथ खूब डांस किया.

सोनाक्षी-काजोल ने किया डांस
रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें काजोल नई दुल्हन-दूल्हा के साथ ढोल पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस डांस को काजोल अपने फोन में रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं. काजोल के साथ डांस करते हुए सोनाक्षी जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ बुला लेती हैं और दोनों काजोल के साथ डांस करते हैं. सोनाक्षी और जहीर खूब एंजॉय करते हुए नजर आए.


बता दें रिसेप्शन में जहीर और सोनाक्षी ने रोमांटिक डांस भी किया. इस कपल ने आफरीन-आफरीन गाने पर परफॉर्म किया. जिसे देखकर हर कोई हुटिंग कर रहा था. साथ ही उन्होंने पैपराजी के साथ पोज भी दिए. पैपराजी ने भी इस कपल को शादी की ढेर सारी बधाई दी.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे थे. सात साल बाद इस कपल से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. कपल के रिसेप्शन में रेखा, अदिति राव हैदरी, सलमान खान, तब्बू समेत कई कलाकार पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: Watch: अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में प्यार में डूबे नजर आए Sonakshi- Zaheer, एक दूसरे का हाथ थामे न्यूली वेड कपल ने किया रोमांटिक डांस



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button