Sonakshi Sinha shares full video of her registered marriage with zaheer iqbal watch it

Sonakshi Zaheer Wedding Video: पिछले कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहीर और सोनाक्षी ने 23 जनवरी को शादी कर ली और एक के बाद एक फोटो-वीडियो कपल शेयर कर रहा है. अब सोनाक्षी सिन्हा ने रजिस्टर्ड मैरिज वाले दिन का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनाक्षी जहीर की फैमिली उनके साथ खड़ी नजर आई.
जहीर की फैमिली और सोनाक्षी की फैमिली इस रजिस्टर्ड मैरिज का हिस्सा बने. साथ ही सोनाक्षी और जहीर के खास दोस्त भी पहुंचे जो न्यू मैरिड कपल की टांग खींच रहे थे. इस वीडियो में आप सोनाक्षी-जहीर की शादी की झलक देख सकेंगे.
सोनाक्षी जहीर की शादी का वीडियो
शत्रुघ्न सिन्हा के घर ‘रामायणा’ में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘परिवार, दोस्तों, प्यार, दोस्ती, खुशी, हंसी, सिली कमेंट्स, आस-पास बच्चे भाग रहे, आंखों में खुशी के आंसू, एक्साइटमेंट, स्पीचेज, चिल्लाना, मस्ती, आनंद, भावुकता और ढेर सारी सच्ची खुशी के बीच शादी का घर….और हम दोनों परफेक्ट थे.’
वीडियो की शुरुआत होती है घर के एक फ्लोर से जहां सोनाक्षी की सहेलियां जहीर को छेड़ती नजर आईं. वहीं एक्टर सिड भी इकबाल को छेड़ रहे हैं. वहीं जहीर और सोनाक्षी पेपर पर साइन करते हैं, साथ ही दोनों तरफ के लोग भी गवाह के तौर पर साइन करते हैं.
साइन होते ही सोनाक्षी चिल्लाती हैं और जहीर के गले लगती हैं. शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भावुक नजर आए और फिर जयमाला होता है. इसके बाद जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे को लॉ-फुल पति-पत्नी मानते है और सोनाक्षी रोने लगती हैं.
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लगभग 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. सोनाक्षी ने शादी की तस्वीर जब शेयर की तो उन्होंने बताया कि 23 जून 2017 को ही उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन लिया. एक-दूसरे का साथ देने का फैसला लिया और अब सोनाक्षी-जहीर पति-पत्नी हैं.



