उत्तर प्रदेशभारत

दुल्हन बनी रीलबाज! चलती बुलेट पर हैंडल छोड़ बनाया Video, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खतरनाक स्टंट

दुल्हन बनी रीलबाज! चलती बुलेट पर हैंडल छोड़ बनाया Video, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खतरनाक स्टंट

बाइक पर स्टंट करती युवती

Moradabad News: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वायरल होने का जूनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स पाने की होड़ में लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा और हैरान करने वाला मामला मुरादाबाद के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां दुल्हन के लिबास में सजी-धजी एक युवती द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, फेसबुक पर ‘ITZ Tuba’ नाम के पेज से शेयर किए गए. इन वीडियोज़ में युवती कभी चलती बाइक पर हैंडल छोड़कर हाथ उठाती नजर आ रही है, तो कभी फिल्मी गानों पर अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देकर डांस करती दिख रही है. ताज्जुब की बात यह है कि इस पेज के 193k (एक लाख तिरानवे हजार) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस लोकप्रियता को भुनाने के लिए युवती ने हाईवे पर अलग-अलग मौकों पर दुल्हन की ड्रेस में स्टंट करते हुए ढेरों रील्स पोस्ट की है.

दुल्हन बन हाईवे पर स्टंट

रील बनाने के चक्कर में युवती और उसका साथी इस बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर गए कि हाईवे की तेज रफ्तार के बीच उनकी यह लापरवाही किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का सबब बन सकती थी. वीडियो के सामने आने के बाद अब मुरादाबाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच सौंप दी गई है. वहीं, जब इस संबंध में पुलिस अधिकारी से बात की गई है, तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया है. पुलिस फिलहाल युवती और उसके साथी की पहचान करने में जुटी है. जांच के बाद ही साफ होगा कि वीडियो कब का है, जिसके आधार पर आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button