खेल

Shubman Gill hit Century against bangladesh chennai 1st test team india

India vs Bangladesh Chennai: शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में शतक जड़ दिया है. गिल का टीम इंडिया के लिए यह पांचवां टेस्ट शतक है. वे चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे. लेकिन दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन किया है. गिल से पहले ऋषभ पंत ने भी शतक लगाया. शुभमन गिल ने खबर लिखने तक 165 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए.

शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में नंबर तीन पर बैटिंग करने आए. उन्होंने इस दौरान दमदार प्रदर्शन किया. गिल ने ऋषभ पंत के साथ शतकीय साझेदारी भी निभाई. लेकिन इसके बाद पंत आउट हो गए. गिल ने खबर लिखने तक 106 रन बना लिए थे. भारत ने दूसरी पारी में 61 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 263 रन बनाए. गिल अब तक 12 इंटरनेशनल शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में 5 शतक लगाए हैं. वे वनडे में 6 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगा चुके हैं.

पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए थे गिल –

भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. इस दौरान गिल कुछ खास नहीं कर सके थे. वे जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में शतक लगा दिया. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 62 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 270 रन बनाए. भारत ने इस तरह 497 रनों की बढ़त बना ली. 

शुभमन ने यशस्वी-रोहित को छोड़ा पीछे –

शुभमन गिल ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है. गिल टीम इंडिया लिए 2024 में सबसे शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं. शुभमन ने इस साल 3 शतक लगाए हैं. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल को पीछे छोड़ दिया है. यशस्वी और रोहित ने 2-2 शतक लगाए हैं. लिहाजा शुभमन उनसे आगे निकल गए हैं.

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Century: ऋषभ पंत ने चेन्नई में जड़ा तूफानी शतक, बांग्लादेशी गेंदबाजों हुई धुलाई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button