shilpa shetty neha dhupia malaika arora these actresses looks fit and fine despite their age


बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं , जिनके चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. ये खुद को योगा के जरिए फिट रखती हैं. आईए आपको इनके बारे में बताते हैं.

दिया मिर्जा अपनी सादगी और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. ये समय से मेडिटेशन और योगा करती हैं, जो उन्हें अंदर से तरोताजा बनाए रखता है.

मलाइका अरोड़ा फिटनेस क्वीन मानी जाती हैं. वे जिम और योग दोनों करती हैं, साथ ही वो अपनी लाइफस्टाइल से सबको इंस्पायर करती हैं.

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. वो रोजाना योग करती हैं, जिससे उनकी बॉडी हमेशा फिट रहती है और चेहरा हमेशा चमकता रहता है.

नेहा धूपिया अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं. वे बच्चों और काम में बिजी होने के बाद भी थोड़ा सा समय योग और वर्कआउट के लिए जरूर निकालती हैं.

नीतू कपूर अपनी उम्र में भी बेहद फिट और तंदरुस्त रहती हैं. इन्हें देखकर कोई इनकी उम्र का पता नहीं लगा पाएगा.

ये सभी एक्ट्रेसेस हमें सिखाती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अगर हम भी योग को अपने रोजाना लाइफस्टाइल में जोड़ें , तो हम भी हमेशा फिट और तंदरुस्त रहेंगे.
Published at : 22 Jun 2025 05:47 PM (IST)
Tags :



