Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Gets Emotional At UT 69 Trailer Launch Event

UT 69 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर बहुत जल्द फिल्म ‘यूटी 69’ (Under Triall 69) में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म राज की जिंदगी के उस दौर पर बनाई गई है. जब उन्होंने जेल में दिन काटे थे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसके इवेंट में पहली बार राज बेहद इमोशनल होते हुए दिखाई दिए.
‘यूटी 69‘ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए राज कुंद्रा
राज कुंद्रा की फिल्म ‘यूटी 69’ का ट्रेलर रिलीज के लिए एक शानदार इवेंट रखा गया. जिसका एक वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राज कुंद्रा बुरी तरह से रोते हुए नजर आए है. दरअसल वीडियो में राज ये कहते हुए इमोशनल हो जाते हैं कि, “ये सब मेरे परिवार के लिए बहुत दुखों से भरा रहा है. इसलिए जो कुछ भी कहना है वो मुझे बोले, मेरी बीवी या बच्चों को नहीं. क्योंकि उन्होंने तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ा.” बता दें कि इस फिल्म के जरिए राज खुद अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर की कहानी दुनिया के सामने लाएंगे.
फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई जेल की जिंदगी
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में मीडिया ट्रायल दिखा गया है. फिर इसमें राज कुंद्रा की एंट्री होती है. जहां उनकी कैदियों के साथ रहने में आई मुश्किलों को दिखाया गया. एक सीन में राज बुरी तरह रोते-बिलखते हुए भी नजर आते हैं. बता दें कि राज की लाइफ पर बनी ये फिल्म 3 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. फिल्म की शूटिंग सिर्फ 18 दिनों में पूरी की गई है.
मालूम हो कि साल 2022 में राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. जिसके लिए राज करीब 64 दिन के लिए जेल में भी रहे थे. वहीं बाहर आने के बाद राज हमेशा मीडिया से अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें-



