मनोरंजन

Shahid Kapoor: बस 3 दिन बाकी, फिर 3-3 दिग्गजों का काम तमाम करने आ रहे हैं शाहिद कपूर!

‘ओ रोमियो’ की असफलता के बाद अब शाहिद कपूर का फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ पर है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होने जा रही है. इसकी रिलीज में बस तीन दिन बाकी है और फिर सिनेमाघरों में उतरकर शाहिद सिनेमा के तीन-तीन बड़े दिग्गजों से लोहा लेते हुए नजर आएंगे. अगर पहले ही दिन की लड़ाई में शाहिद कपूर आगे निकल गए तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल नहीं होगा.

शाहिद की फिल्म से कंगना-मनोज और दिलजीत को खतरा!

बता दें कि इन दिनों सिनेमाघरों में तीन-तीन दिग्गजों की फिल्में चल रही हैं. ये स्टार्स हैं दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और कंगना रनौत. तीनों की अलग-अलग फिल्में 12 जून को रिलीज हुई हैं. वहीं अब शाहिद की फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है. कंगना, मनोज और दिलजीत की फिल्मों के लिए कॉकटेल 2 बड़ा खतरा बन सकती है.

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, दिया A सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रन टाइम

मनोज-कंगना और दिलजीत की फिल्मों का हाल

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज हुई थीं. तीन बड़े सितारों की फिल्मों की टक्कर से काफी हलचल मची हुई है. हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई नहीं कर पा रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, कंगना की फिल्म की कमाई तीन दिनों में 5 करोड़ रुपये भी नहीं हुई है. जबकि इसका बजट 45 करोड़ रुपये तक है. मनोज की फिल्म गवर्नर 3 दिनों में चार करोड़ भी नहीं कमा सकी. इसका बजट 25 करोड़ रुपये तक है. वहीं दिलजीत की मैं वापस आऊंगा 70 करोड़ रुपये में बनी है और इसने तीन दिनों में 6 करोड़ से भी कम का कलेक्शन किया है. 

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की कैसी रहेगी शुरुआत? क्या टॉप 10 A रेटेड इंडियन ओपनर्स में कर पाएगी एंट्री? जानें- प्रीडिक्शन

कैसे शाहिद कपूर पलट सकते हैं खेल?

शाहिद कपूर की फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि तीनों ही फिल्मों में से कोई भी शानदार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. दूसरी बात ये है कि कॉकटेल 2 में उनके साथ रश्मिका मंदना और कृति सेनन जैसी शानदार एक्ट्रेसेस भी हैं. फैंस ने इसका ट्रेलर जमकर पसंद किया था और अब उनको फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. बहुत सारी चीजें अभिनेता के पक्ष में है और उनके लिए बॉक्स ऑफिस की लड़ाई आसान नजर आ रही है. खैर ये तो वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होता है?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button