Sean Diddy combs arrested after grand jury indictmentin in prostitution allegations details inside
Sean Diddy Arrested: मशहूर विदेशी रैपर शॉन डिडी को अरेस्ट कर लिया गया है. उन पर कई तरह के संगीन और गंभीर आरोप लगे हैं. शॉन डिडी की गिरफ्तारी की असली वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें जिस्म फरोशी में शामिल होने और यौन तस्करी के चलते अरेस्ट किया गया है.
शॉन डिडी हॉलीवुड के जाने-माने रैपर हैं. 54 वर्षीय शॉन की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है. फिलहाल शॉन पुलिस गिरफ्त में ही हैं. उन पर कई तरह के आरोप लगे हैं. न्यूयॉर्क पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जांच में जुटी हुई है.
सोमवार शाम को हुई थी शॉन की गिरफ्तारी
शॉन डिडी को अमेरिका के न्यूयॉर्क में सोमवार शाम को अरेस्ट किया गया था. बता दें कि शॉन मैनहटन के पार्क हयात होटल में ठहरे हुए थे. यहीं से रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया. था. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने बयान भी दिया है.
शॉन के वकील बोले- सभी आरोप बेबुनियाद हैं
इस मामले में शॉन के वकील ने बयान देते हुए निराशा जताई है. रैपर के वकील मार्क अग्निफिलो ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि, ‘हम इस फैसले से निराश हैं कि अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कॉम्ब्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ये एक्शन लिया है. उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं.’
वकील ने आगे कहा कि, कॉम्ब्स एक संगीत आइकन, खुद से बने उद्यमी, सभी को प्यार करने वाले पारिवारिक शख्स हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में अपना एक अलग साम्राज्य बनाया है, अपने बच्चों को प्यार किया है और अश्वेत समुदाय की भलाई के लिए काम किया है. वह एक अपूर्ण व्यक्ति हैं, लेकिन वह अपराधी नहीं हैं. कृपया अपना निर्णय तब तक सुरक्षित रखें जब तक आपके पास सभी तथ्य न हों.’
मार्च में शॉन के यहां हो चुकी है छापेमारी
वैरायटी के मुताबिक रैपर की मियामी और लॉस एंजिल्स की प्रॉपर्टीज पर इस साल मार्च में छापा भी पड़ चुका है. जानकारी के मुताबिक शॉन के खिलाफ अब तक टोटल 10 केस दर्ज हो चुके हैं. इनमे से रैपर के खिलाफ 9 केस तो यौन उत्पीड़न के हैं. शॉन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध ड्रग्स में भी सामने आ चुका है.
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ को पसंद नहीं नई नवेली दुल्हन अदिति राव हैदरी की ये आदत, कहा- हर सुबह मेरी आंखों में आंसू होते हैं



