उत्तर प्रदेशभारत

बिजनौर: देवर का भाभी से था अफेयर, दोनों ने खा लिया जहर, मौत

बिजनौर: देवर का भाभी से था अफेयर, दोनों ने खा लिया जहर, मौत

देवर-भाभी ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां देवर और भाभी ने दीपावली के दिन जहर खाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर था. यह घटना किरतपुर कस्बे के हुसैनपुर गांव की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि युवक और युवती का पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था. चूंकि दोनों रिश्ते में देवर और भाभी लगते थे, इसलिए परिवार ने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

दोनों घर से हो गए थे फरार

बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दोनों अपने घरों से फरार हो गए थे. परिजन की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पांच दिन बाद हरिद्वार से दोनों को बरामद किया गया. इसके बाद युवती की काउंसलिंग भी कराई गई, जिससे वह अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार हो गई थी. हालांकि, इसके बावजूद, सोमवार को दीपावली के दिन दोनों अचानक गायब हो गए.

दोनों बेहोशी की हालत में मिले

परिजन और ग्रामीणों ने दोपहर बाद उन्हें एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया. दोनों को तुरंत किरतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना से घरवाले सदमे में हैं.

युवती की नौ साल की बेटी और सात साल का बेटा है. दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि प्रेम संबधों में जहर खाया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button